कासगंज। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में पंजीकरण कराए जाने के लिए मात्र अब तीन दिन शेष हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर पंजीकरण अवधि बढ़ा कर 15 अक्तूबर कर कर दी गई थी। जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना में कक्षा छह से 12 तक के बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य और जिला बेसिक अधिकारी राजीव कुमार ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे शेष अवधि में अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं।