फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 6 और नए मरीज भर्ती, एक की मौत

Wed, 26 May 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमा तो ब्लैक फंगस ने चिंता बढ़ा दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में अब तक ब्लैक फंगस के 31 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें चार की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को छह और नए मरीज सामने आए, एक मरीज की मौत हो गई। जिलाधिकारी के अनुसार मंगलवार को कासगंज निवासी एक महिला रोगी की मृत्यु हुई है। अब तक चार संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है। एसएन में अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी और ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि मंगलवार को ब्लैक फंगस के तीन मरीजों का ऑपरेशन किया गया। तीनों ऑपरेशन उन्होंने खुद किए। गंदगी साफ करके निकाली गई। तीन ऑपरेशन सफल रहे हैं। तीनों मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण दिख रहे थे, ऑपरेशन के बाद नमूने जांच के लिए लैब में भी भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 में से 16 मरीज ईएनटी विभाग में भर्ती हैं। इसमें से पांच मरीजों की स्थिति गंभीर है।

आज तीन और मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा
डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में बुधवार को भी ब्लैक फंगस के तीन और संदिग्ध मरीजों के ऑपरेशन प्रस्तावित हैं। अब तक यहां नौ मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराएं नहीं, चिकित्सक से परामर्श लें
ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक मित्तल का कहना है कि ब्लैक फंगस से आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जो लोग कोरोना संक्रमित हुए और लंबे समय तक आईसीयू में रहे, ऐसे संक्रमित जिनको डायबिटीज, ब्लडप्रेशर या अन्य कोई पुरानी बीमारी रही है, उन्हें एहतियातन चिकित्सक से संपर्क कर लेना चाहिए। यदि लक्षण दिखें तो चिकित्सक के परामर्श से इलाज कराना चाहिए। कोरोना के सामान्य मरीजों को भी खतरा नहीं है। वह भी घबराएं नहीं, लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श करें।

एसएन में भर्ती मरीज
आगरा       - 17
फिरोजाबाद -   4
मथुरा         -  2
एटा            - 2
कासंगज       - 1
इटावा          - 1
पीलीभीत       - 1
हाथरस          - 1
मैनपुरी          -  1
धौलपुर          - 1
(31 में से आठ केस की पुष्टि, अन्य संदिग्ध मरीज)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें