फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सउदी अरब में उमरा करने को जाने वाले थे छह लोग, ट्रेन में हुई रकम और पासपोर्ट की चोरी

Wed, 08 May 2019 06:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद से दिल्ली जा रहे युवक का बैग रास्ते में किसी ने पार कर दिया। बैंग में मोबाइल फोन के ही साथ उमरा करने सउदी अरब जाने वाले छह लोगों के पासपोर्ट के साथ 6.40 लाख की नकदी थी। इस मामले में पीड़ित ने जीआरपी में अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद निवासी छह लोगों के उमरा की किराए की धनराशि करीब 6.40 लाख रुपया और पासपोर्ट को जमा कराने के लिए तारिक अनवर पुत्र नईमउद्दीन छह मई को दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। थाना रसूलपुर के हाजीपुरा गली नं.17 निवासी तारिक अनवर पुत्र नईमउद्दीन दिल्ली स्थित एजेंसी के पास धनराशि जमा कराने के लिए एक हाजी के साथ निकले थे।

कालका मेल में फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से बैठे। लेकिन, अलीगढ़ के आने से पूर्व ही देखा कि उनका बैग, पासपोर्ट के साथ रकम और अन्य सामान किसी ने पार कर दिया। बैग को गायब देख तारिक अनवर के होश उड़ गए। वे दिल्ली जाने के बजाय अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतर गए।
विज्ञापन


उन्होंने बैग के गायब होने की जानकारी जीआरपी की टीम को दी। टीम ने इस दौरान संबंधित कोच में जाकर भी पड़ताल की। लेकिन, गाड़ी छूट जाने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने इस मामले में अलीगढ़ के जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें