फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में पर्यटक को दिखा कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

Tue, 16 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूं तो रोजाना हजारों लोग ताजमहल की खूबसूरती को निहारने आते हैं लेकिन एक घटना ने यहां पहुंचे सैलानियों को दहशत में ला दिया।  मामला रविवार शाम का है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण ताजमहल में पर्यटकों की भी काफी भीड़ रहती है। बीती 14 मई को भी ऐसा ही माहौल ताजमहल के परिसर में रहा। 
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ पर्यटकर ताजमहल परिसर में बने मेहमानखाने की ओर आरओ प्लांट से पानी पी रहे थे। इसी दौरान यहां एक पर्यटक को करीब छह फुट लंबा सांप दिखाई। वह सांप आरओ प्लांट के नीचे दुबका बैठा था। सांप देखते  ही पर्यटक की चीख निकल गई। 

चीख सुनकर अन्य पर्यटक भी उस ओर दौड़ पड़े। मौके पर एएसआई के कर्मचारी भी आ गए। एएसआई कर्मचारियों ने पहले तो पर्यटकों को वहां से हटाया। इसके बाद वन विभाग को फोन कर ताजमहल परिसर में सांप होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूचना पर वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने मौके पर जाकर सांप को पकड़ा। यह सांप चिकित्सा उपचार के बाद वन विभाग को सौंप दिया गया। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक, नेचर वॉक की दिशा से सांप आया। पर्यटकों की सुरक्षा देखते हुए तुरंत ही वन विभाग को बुलाया गया था और सैलानियों को उससे दूर रखने के लिए कर्मचारी भी  सतर्क रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें