फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छापा मारकर पकड़े छह बिजली चोर, केस दर्ज

विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम - फोटो : कार्रवाई करती टीम
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत निगम की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह शहर की कांशीराम कॉलोनी में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने छह लोगों को चोरी से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

निगम के अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप के निर्देश पर उपकेंद्र सिविल लाइन के जेई शुभम मधेशिया ने कांशीराम कॉलोनी में पुलिस बल के साथ छापेमारी की। निगम की टीम और पुलिस को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अवैध तरीके से डाली गई कटिया को खींचने लगे। टीम ने कार्रवाई के दौरान छह लोगों को अवैध तरीके से बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया।
जेई ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है। करीब 50 किलो अवैध केबल को भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकाे अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ता कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करें, समय से बिल जमा करें ताकि उनको निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा सके। संवाद
विज्ञापन

-
बिल के बकाया पर काटी 20 घरों की बिजली
मैनपुरी। बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपकेंद्र ज्योंती रोड ग्रामीण से पोषित गांव परौंख में छापा मारते हुए 20 बिल बकायेदारों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। वहीं 50 हजार रुपये से ऊपर के दो बकायेदारों के मीटर उखाड़ लिए गए। कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया।
एक्सईएन खंड तृतीय हंसराज कौशल ने उपकेंद्र ज्योति रोड ग्रामीण के अंतर्गत गांव परौंख का निरीक्षण किया और अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पांच उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिल जमा कराया।
एक्सईएन ने नोडल और लाइनमैन से कहा कि बिना बिल जमा किए हुए कोई भी कनेक्शन चालू न मिले। ऐसा हुआ तो उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और लाइनमैन की सेवा समाप्त होगी। इस दौरान नोडल बिजेंद्र कुमार ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें