फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुलंदशहर में भीषण हादसा, आगरा की तीन महिलाओं सहित छह यात्रियों की मौत

Sun, 10 Jun 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए भीषण हादसे में आगरा के चार लोगों सहित छह की मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार देर रात को हुआ।
विज्ञापन


बुलंदशहर कोतवाली देहात में हाईवे पर ताज डिपो की रोडवेज बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक सहित छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। 

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर गई। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। ये सभी लोग हरिद्वार जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में हुई इन लोगों की मौत

मृतकों में आगरा के रुनकता निवासी सुनीता देवी पत्नी मनोज कुमार, सिकंदरा की रहने वाली आराधना पत्नी संतोष चौहान, भोगीपुर निवासी अंजलि पत्नी चेतन और अनिल शामिल हैं।

वहीं हादसे में बस चालक सियाराम त्यागी निवासी धौलपुर राजस्थान और अलीगड़ की सुनीता पत्नी मोहन की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को सूचना दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें