दिल दहला देने वाला हादसा: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कार और सवारियों से भरे ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। एक बेटे ने अपने पिता के हाथों में दम तोड़ दिया। इसका पिता को सदमा लगा। कुछ ही देर बाद अस्पताल में पिता ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन अपनों के शव देखकर बिलख पड़े।