एटा में कई साल पहले सदर तहसील के उपकोषागार से हुई चोरी के मामले में डीएम ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में दोषी छह पुलिसकर्मियों से 14 लाख रुपये की ब्याज समेत वसूली कराने के लिए कहा है।
साथ ही मामले से मंडलायुक्त और एसएसपी को भी अवगत कराया है। दरअसल, वर्ष 2007 में तहसील सदर के उप कोषागार में डबल लॉक से 14 लाख रुपये की चोरी की गई थी।
मामले में दोषी पाए गए छह पुलिसकर्मियों से वसूली की जानी है। डीएम ने प्रमुख सचिव गृह को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि चोरी हुई धनराशि में 683641 और ब्याज, 738283 रुपये राजकीय मद का है।