फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज: छह और मरीजों ने दी ब्लैक फंगस को मात, ताली बजाकर किया डिस्चार्ज

Sun, 20 Jun 2021 01:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि कविता, अवधेश कुमार, सोनू, नसीर खान, राकेश कुुमार और रेखा देवी बीते एक महीने पहले वार्ड में भर्ती हुए थे। यह सभी आगरा के ही रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के छह मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को इन्हें ताली बजाकर डिस्चार्ज कर दिया है। अब तक एसएन से सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि कविता, अवधेश कुमार, सोनू, नसीर खान, राकेश कुुमार और रेखा देवी बीते एक महीने पहले वार्ड में भर्ती हुए थे। यह सभी आगरा के ही रहने वाले हैं। इन सभी के सायनस, गाल और नाक की हड्डी निकाली गई। इनमें से एक मरीज का दूरबीन विधि से आंख का ऑपरेशन किया था, बाकी के दो मरीजों को इंजेक्शन देकर आंख बचाई थी, अब यह पूरी तरह से ठीक हैं। इससे पहले एक महीने पहले हाथरस का एक मरीज ठीक होकर घर जा चुका है। इलाज करने वालों में डॉ. रजनीश, डॉ. सलोनी, डॉ. कृृष्णा, डॉ. रामहित, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. ओमप्रकाश रहे।

दो मरीज और एसएन में हुए भर्ती
ब्लैक फंगस के दो मरीज और वार्ड में भर्ती हुए हैं, इनके नाक और गाल की हड्डी तक गलाव पहुंच गया है। जांच करने के बाद इनका रविवार को ऑपरेशन किया जाएगा। अब तक वार्ड में 75 मरीज भर्ती हो चुके हैं, इनमें से 39 का ऑपरेशन किया गया है। सात की आंख निकालनी पड़ी। सात ने दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


मरीज बोले, स्टाफ ने अभिभावक बनकर की सेवा
पहले कोरोना फिर ब्लैक फंगस, दोनों जानलेवा बीमारियों को मात देकर मरीज बेहद खुश नजर आए। चिकित्सकों ने उन्हें जब डिस्चार्ज स्लिप सौंपी तो आंखें नम हो गईं।  कविता, अवधेश कुमार, सोनू, नसीर खान, राकेश कुुमार और रेखा देवी ने कहा कि चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने अभिभावक बनकर इलाज और सेवा की।
विज्ञापन


फादर्स डे: वे नहीं हैं पर उनका हौसला साथ है...अपनों की यादों से जीवन में आगे बढ़ने हिम्मत ले रहे लोग, पढ़िए इनकी कहानी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें