फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खोले जाएंगे छह कृषि केंद्र, एक ही स्थान पर मिलेगा खेती का सभी सामान

Fri, 10 Feb 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत जनपद में छह कृषि केंद्रों को विकास खंड स्तर पर खोला जाएगा। यह कृषि केंद्र एक शहरी और पांच ग्रामीण क्षेत्रों में वन स्टॉप शॉप के नाम से खोले जाएंगे। जिनका लाइसेंस कृषि स्नातक एवं परास्नातक बेरोजगार युवाओं को लाइसेंस देने की योजना है। इन केंद्रों पर किसानों को खेती से संबंधित सभी सामान मिलेगा।
विज्ञापन

किसानों को खेती किसानी की सुविधा देने के लिए यह वन स्टॉप सेंटर खोले जाएंगे। जिससे किसानों को एक ही स्थान पर खेती से संबंधित सामान व अन्य सुविधाएं मिल जाएं। उन्हें खेती से संबंधित सामान की खरीदारी के लिए अलग अलग दुकानों पर न जाना पड़े। इससे किसानों का समय बचेगा। वहीं कृषि स्नातक बेरोजगार युवाओं के लिए भी यह सुनहरा अवसर होगा। वह कृषि केंद्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन कृषि केंद्र (वन स्टॉप शॉप) पर मृदा परीक्षण, उर्वरक उपयोग की संस्तुतियां, उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंस, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक दवाएं, लघु कृषि यंत्रों को किराये पर देने की व्यवस्था आदि की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त किसानों को कृषि से संबंधित तकनीकी एवं महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल सकेंगी। सेंटर पर कृषि उपकरणों की मरम्मत, अनुरक्षण, पशु आहार, कृषि उत्पादों का विक्रय, मौसम संबंधी जानकारी एवं सूचना नियोजन की स्थापना भी की जाएगी।

कृषि केंद्र के आवेदन के लिए ये होनी चाहिए योग्यता
कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, स्नातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध पशु चिकत्सा, मुर्गी पालन में पूर्ण किया हो। इसके अतिर्ति अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी होना चाहिए। आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जाति, जन जाति व महिलाओं को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। 15 फरवरी है अंतिम तिथि
विज्ञापन

इच्छुक पात्र अभ्यर्थी के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। आवेदन के साथ संंबंधित कागजातों संलग्न कर आवेदन उप कृषि निदेशक के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं।

बैंक से मिलेगी ऋण सहायता, दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
कृषि केंद्र के लिए चयनित अभ्यर्थी कृषि उद्यमी को बैंकों से ऋण सहायता तथा 5 प्रतिशत ब्याज पर अनुदान पर मिलेगा। एक वर्ष के लिये केंद्र के परिसर के किराए में 50 प्रतिशत अधिकतम 1000 रुपये प्रतिमाह का अनुदान दिया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी।

जिले में 6 कृषि केंद्र खोले जाएंगे। जिसमें 1 शहरी एवं 5 ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे। कृषि केंद्रों को कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत खोला जाएगा। किसानों को खेती बाड़ी से जरूरत का सभी सामान व तकनीकी जानकारियां एक ही स्थान पर मिल जाएंगी। - सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें