फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: संरक्षित पशु को मारने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पकड़ा गया था गैंग लीडर

Tue, 08 Nov 2022 04:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सोमवार को गैंग लीडर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ था। एसपी ने बताया कि कुल 10 लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। शेष तीन आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। 
विज्ञापन
एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र में तीन दिन पूर्व सुन्नामई के पास संरक्षित पशु को मारने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तमंचा, कारतूस बरामद हुए। सोमवार को गैंग लीडर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ था। एसपी ने बताया कि कुल 10 लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। शेष तीन आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। 

विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र में गांव सुन्नामई स्टेडियम के पीछे एक संरक्षित पशु को मारने के बाद आरोपी मीट गाड़ी में लादकर ले गए थे। पशु का कटा हुआ सिर व खाल आदि अवशेष मौके पर छोड़ गए थे। उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस तेजी के साथ लगी थी। सोमवार को मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष बिछवां व टीम ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले गैंग लीडर इश्त्याक निवासी गांव नदराला जनपद एटा को गिरफ्तार किया था, वह मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में कुछ 10 लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। थानाध्यक्ष व उनकी टीम ने सलीम निवासी नदराला थाना जसरथपुर, आमिर अली निवासी गांव सिकंदरपुर सदर कोतवाली, कमलेश, नंद किशोर निवासी नगला जैनखां बिछवां, सुरजीत उर्फ मड़ई निवासी गांव जिरौली बिछवां और आमिर निवासी गांव सिकंदरपुर को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सलीम और आमिर पर एक एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए इश्त्याक व उसके छह अन्य साथियों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से सभी को जेल भेजा गया है, घटना के शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, टीमें गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

तीन आरोपियों की तलाश 

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शेष तीन आरोपियों के नाम अनुराग निवासी नगला जैनखां, आरिफ और तस्लीम निवासी गांव सिकंदरपुर हैं। तीनों ही आरोपियों की तेजी के साथ तलाश जारी है, जल्द ही इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें