फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने मोबाइल नंबरों का किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में जांच कर रही एसआईटी अब घर जाकर मोबाइल नंबरों का सत्यापन कर रही है। सोमवार को टीम के एक इंस्पेक्टर ने बनाई गई सूची में दर्ज संदिग्ध नंबरों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 16 सितंबर 2019 को नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मामले में प्रधानाचार्या व अन्य के विरुद्ध हत्या व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वर्तमान में इस मामले की जांच एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में गठित एसआईटी-2 कर रही है। एसआईटीम मामले में छात्रा को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का आरोपी करार देते हुए पूर्व प्रधानाचार्या को जेल भेज चुकी है। अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। टीम खुलासे को लेकर संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। सोमवार को टीम के एक इंस्पेक्टर ने कई संदिग्ध नंबर के स्वामियों के घर जाकर जानकारी ली। नंबरों का सत्यापन करने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें