फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा बीडीओ दफ्तर पर धरना, अधिकारी की गाड़ी पर फेंकीं चूड़ियां

Sun, 28 Jun 2026 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गाड़ी पर चूड़ी फेकती महिला
विज्ञापन
अछनेरा। ग्राम पंचायत रुनकता के मोहल्ला जगरेला मार्ग की समस्या का निस्तारण न होने पर ग्रामीण और महिलाएं शनिवार सुबह अछनेरा विकास खंड परिसर में बेमियादी धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की गाड़ी पर चूड़ियां फेंककर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने रविवार को किरावली तहसील पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अछनेरा विकास खंड परिसर में धरना दे रहे ग्रामीण उस समय उग्र हो गए, जब बीडीओ गणेश दत्त शुक्ला कार्यालय में नहीं मिले। ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की गाड़ी का घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उनकी गाड़ी पर चूड़ियां फेंककर विरोध दर्ज कराया। ग्राम पंचायत सचिव और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर समाधान का प्रयास किया, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। धरने पर बैठी महिलाओं ने भजन और मंगल गीत गाकर प्रदर्शन किया। देर शाम तक आंदोलनकारी बीडीओ दफ्तर पर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना था कि 30 वर्ष से सैकड़ों परिवार मोहल्ला जगरेला में रह रहे हैं। बरसात में मुख्य मार्ग 5 से 6 फीट तक जलमग्न हो जाता है। अब निजी भूमि का रास्ता भी बंद होने से लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, धीरज सिकरवार और आशा धाकरे, सुमन सिकरवार, बाबूलाल वाल्मीकि, मुकेश सविता और सोनू माहौर आदि ने चेतावनी दी है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। उन्होंने रविवार को तहसील किरावली के घेराव की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें