फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम को निरीक्षण में बंद मिली सहकारी समिति

Thu, 07 Aug 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सिढपुरा में सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़।
विज्ञापन
सहावर। खाद को लेकर मचे घमासान के बीच एसडीएम ने बृहस्पतिवार को सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान बधारी कलां सहकारी समिति बंद मिली। इस पर एसडीएम ने समिति के सचिव पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर चेक किए और किसानों से बात की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद के लिए कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम सहावर अंजली गंगवार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र की 6 से अधिक सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से खाद वितरण की जानकारी ली। खाद वितरण में हो रही समस्याओं के बारे में जाना। एसडीएम को सहकारी समिति कछेला और शेरपुर पर निरीक्षण के दौरान खाद वितरण होता मिला। इसके बाद एसडीएम सहकारी समिति बधारी कलां पहुंची। यहां एसडीएम को सहकारी समिति बंद मिली। इस पर उन्होंने समिति के सचिव पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अन्य समितियों पर स्टॉक रजिस्टर व अन्य व्यवस्थाएं देखी। वितरण रजिस्टर में दर्ज किसानों को फोन करके प्रविष्टियों का भी सत्यापन किया। उन्होंने सहकारी समिति के सचिवों को निर्देश दिए कि किसी भी किसान को खाद के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम अंजली गंगवार ने बताया कि किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समितियों की जांच की गई है। एक समिति बंद मिली। उसके सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें