फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल में बंद भाइयों को बहनों ने बांधी राखी

Sun, 10 Aug 2025 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगज में रक्षाबंधन पर्व पर जिला कारागार में बंदी भाई को राखी बांधने के बाद तिलक करती बहन ।
विज्ञापन
कासगंज। जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। जेल प्रशासन ने इसके लिए विशेष इंतजाम किए। बहनों को देखकर भाइयों के चेहरे खिल उठे तो बहनें भी भाइयों के आने से खुश नजर आई। पर्व मनाने के लिए बहनें निर्धारित समय पर जिला जेल पहुंच गईं। सुबह 7 बजे से पर्चियां बनना शुरू हो गई। पर्ची काउंटर पर बहनों की काफी भीड़ रही। इसके साथ ही भाई भी जेलों में बंद अपनी बहनों से मिलने पहुंचे। बंदियों के बच्चे भी साथ में आए। कारागार प्रशासन ने नियमानुसार तलाशी के बाद बहनों व भाइयों को प्रवेश दिया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी। इसके बाद साथ में लाई हुई मिठाई खिलाई। बहनों ने अपने भाइयों की जल्द जेल से रिहा होने की कामना की। डिप्टी जेलर रामदास यादव ने बताया कि 681 भाई- बहन व बच्चे पर्व के मौके पर जिला जेल में बंदियों से मिलने आए और पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें