फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दवा की गोली से बिगड़ी ग्रामीण की हालत, मौत के बाद हंगामा

Sun, 10 Aug 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोराेंजी में आक्रो​शितों को समझाते पुलिस व नायब तहसीलदार ।
विज्ञापन
कासगंज। सोंरों के चंडौस के नगला सावंती में निजी चिकित्सक द्वारा दी गई दवा की गोली खाने के बाद मरीज की हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उके परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस को चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।नगला नंदराम (45) पुत्र शिवचरण पेट में गैस की शिकायत होने पर चंडौस में ग्रामीण चिकित्सक के पास दवा लेने के लिए गया। इसके बाद चिकित्सक ने उसे दवा की एक गोली दी जिसे खाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन चिकित्सक के पास पहुंच गए और उस पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुमित व कोतवाली प्रभारी जगदीश पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि टीम को भेजकर चिकित्सक की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में चिकित्सक की दुकान बिना पंजीकरण के या चिकित्सक बिना डिग्री के दुकान का संचालन करते मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें