आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली दो छात्राओं के फोटो पर अश्लील कमेंट लिख कर पोस्ट कर दिए। शिकायत पर बदनाम कर दुष्कर्म कराने की धमकी दी। छात्राओं ने दहशत के चलते कॉलेज जाना बंद कर दिया। छात्राओं की मां की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।