फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल भाई गिरफ्तार: सच जानकर अफसर भी हैरान, आरोपी ने उगला कत्ल का पूरा राज

Thu, 09 Mar 2023 11:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रेम प्रसंग के चलते बहन की हत्या करने के बाद फरार हुए एक भाई को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में बहन की हत्या करने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहन के प्रेम संबंध का पता चलने पर भाई हैवान बन गया। हत्या करने के बाद शव को घर के पास ही गड्ढा खोद कर दफना दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि 20 जनवरी को गांव मौजेपुर में 24 वर्षीय ज्योति की हत्या करने के बाद शव को घर के पास ही गड्ढा खोद कर दफना दिया गया था। एक सूचना पर पुलिस ने युवती के शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पिता अशोक यादव, भाई कल्लू उर्फ अमित, अमित उर्फ भूरे और अवनीश यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सम्मान की खातिर परिजन द्वारा ही युवती की हत्या कर शव को दफनाया गया था।

घटना के बाद पुलिस आरोपी माता-पिता को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को पुलिस ने एक सूचना पर हत्यारोपी एक भाई कल्लू उर्फ अमित को पड़आ रोड बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है। पुलिस उक्त घटना में शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें