आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के राधा नगर में एक भाभी ने अपनी ही ननद की जान लेने की कोशिश की। सप्राइज गिफ्ट देने के बहाने भाभी ने अपनी ननद को कमरे में ले जाकर उसकी आंखों और हाथों को चुन्नी से बांध दिया। फिर चाकू सहित कई घरेलू उपकरणों से उस पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। ननद के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
राधा नगर निवासी गिरीश अग्रवाल ऑटो चालक हैं। उनके बेटे शिवांशु का एक वर्ष पूर्व कचहरीघाट निवासी पूजा से प्रेम विवाह हुआ था। रविवार सुबह गिरीश रोजाना की तरह ऑटो लेकर निकल गए। शिवांशु और उसकी मां संगीता पूजा की मौसी के घर गमी में चले गए, जबकि छोटा बेटा आलोक कोचिंग गया था। घर में सिर्फ बेटी प्रिया अग्रवाल और पुत्रवधू पूजा मौजूद थी।