फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवरानी-जेठानी भिड़ीं, पुलिस ने कराया मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जरार के पुराथोक में मंगलवार की शाम 6 बजे रास्ते में खड़ी रिश्तेदार की बाइक तोड़े जाने के विवाद में देवरानी और जेठानी भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर लात घूसे और लाठी डंडे चले। दोनों घायल महिलाओं का पुलिस ने मेडिकल कराया है। जरार पुराथोक की जलदेवी ने पुलिस को बताया कि वह और देवरानी सोमवती बहनें हैं। मंगलवार की शाम घर के दरबाजे पर रिश्तेदार की बाइक खड़ी थी, जिसे सोमवती ने तोड़ दिया था, विरोध करने पर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। चीख पुकार पर पहुंचे बस्ती के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। बाह थाने पहुंची जलदेवी और सोमवती मारपीट के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही थी। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें