फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेट्रोफा के बीज खाने से पांच बच्चे बीमार

विज्ञापन
जेट्रोफा के बीज खाने से बीमार हुए हमीरपुर के मजदूरों के 5 बच्चे
विज्ञापन
बाह। आलू की खुदाई करने वाले मजदूरों के पांच बच्चे गलती से जेट्रोफा के बीज खाने से बीमार हो गए। हमीरपुर के बैरी गांव के राकेश, कल्लू, सुनील आदि परिवार और बच्चों के साथ बाह क्षेत्र में आलू की खुदाई करने को आए हैं। राकेश ने बताया कि सभी लोग खेत में आलू की बिनाई कर रहे थे। बच्चों ने खेलते समय जेट्रोफा के बीज खा लिए, जिससे तबीयत बिगड़ गई। सत्यम (6), जिगर (7), जिगनेश (5), शिवम (5) और शिवानी (3) को उल्टी होने लगी। परिजन बच्चों को सीएचसी पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। बाह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि जेट्रोफा के बीज विषैले होते हैं, बादाम जैसा स्वाद होने की वजह से बच्चे खा लेते हैं। मरीज को उल्टी, पेट दर्द एवं दस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें