फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ठगों के जाल में उलझी ननद-भाभी,  कपड़े दिखाने के बहाने कर गए ऐसा कांड; परिजनों के छूटे पसीने

Mon, 11 Mar 2024 08:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

टप्पेबाज ठगों ने ननद-भाभी को कपड़े दिखाने के बहाने अपने जाल में उलझाया। इस दौरान दोनों के नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब कुछ समय बाद जब परिवार के अन्य सदस्य आए तो घर का दृश्य देख उनके पसीने छूट गए। 
 
विज्ञापन
woman crime, woman, love, love bird - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सदर क्षेत्र के गांव सैलई में रविवार की दोपहर ननद-भाभी को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बनाया। उन्हें कपड़े दिखाने के बहाने नशीला पदार्थ सुंघाकर घर की अलमारी में रखी 15 हजार की नकदी सोने चांदी के आभूषण उड़ा दिए। महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव सेलई निवासी महिपाल की पत्नी दिव्या और उसकी ननद मीना अपने घर में मौजूद थी। तभी घर के बाहर बाइक पर सवार होकर तीन युवक कपड़े की गठरी लेकर पहुंचे। उन्होंने कपड़े खरीदने के लिए भाभी और ननद को आवाज़ लगाई। कपड़े दिखाने के लिए जैसे ही गठरी खोली सभी गठरी से तीव्र गंध उठी और ननद-भाभी अचेत हो गई। 

दो युवक घर में दाखिल हो गए अलमारी से 15000 की नगदी सोने की चेन चांदी की पायल एवं अन्य जेवरात लेकर भाग गए। आस-पड़ोस के लोगों ने काफी देर बाद जब महिलाओं को अचेत अवस्था में देखा, तो परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। मौके पर परिवारीजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सीपी गौतम ने बताया कि महिलाओं को टप्पेबाजों ने ठगी का शिकार बनाया। आभूषण व नकदी ले गए हैं। अभी कोई तहरीर घटना की नहीं मिली है। अचेत महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें