फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: किशोरी को गायब करने वाली बहन और प्रेमी गिरफ्तार, एक-एक कर लापता हो हुईं थी तीन बहनें

Sun, 19 Feb 2023 07:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किशोरी ने बताया था कि उसकी बहन निशा व उसका प्रेमी राहुल कुमार निवासी टिमरख उसे ले गए थे। बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पुलिस ने सगी बहन व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पूर्व पिता की ओर से तीन पुत्रियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक किशोरी को पुलिस ने बीकानेर से ढूंढ निकाला था, वहीं दूसरी को गिरफ्तार किया है, तीसरी नाबलिग की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी तीन पुत्री एक बालिग व दो नाबालिग के गायब होने का मामला दर्ज कराया था। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने एक किशोरी को बीकानेर से ढूंढने के बाद परिजन को सौंप दिया था। वहीं अगवा करने के मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

किशोरी ने बताया था कि उसकी बहन निशा व उसका प्रेमी राहुल कुमार निवासी टिमरख उसे ले गए थे। बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। रविवार को पुलिस ने बहन और प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला ने बताया कि अब एक किशोरी शेष है, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें