फोटो 2खेरागढ़ में नोटिस निस्तारण को बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
खेरागढ़। एसआईआर में विधानसभा क्षेत्र में करीब 65 हजार लोगों को नोटिस भेजी गई है। सोमवार को तहसील कार्यालय सभागार में एसडीएम ऋषि राव की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक बुलाई गई। इसमें निर्वाचन प्रभारी हरिभान सिंह ने नोटिस निस्तारण का प्रशिक्षण दिया। बीएलओ को घर-घर जाकर प्रत्येक नो मैपिंग एवं लॉजिकल एरर वाले मतदाताओं से संपर्क कर एसआईआर संबंधित प्रपत्र लेकर निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं छूटे हुए एवं 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को भी फॉर्म 6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में बढ़वाए जाने के लिए कहा गया। 6 जनवरी से सैंया, खेरागढ़, जगनेर ब्लॉक कार्यालयों एवं बूथों पर नोटिस निस्तारण की सुनवाई की जा रही है।