बाह। कल्याणम करोति मथुरा के श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान की ओर से सोमवार को जैतपुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉ. अनुभव उपाध्याय और टीम ने 151 लोगों का परीक्षण किया और उपचार दिया। इनमें से 45 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए गए। लोगों को उपचार दिया गया। डाॅ. अनुभव ने बताया कि चिह्नित मरीजों को ऑपरेशन के लिए बस से मथुरा ले जाया गया है। टीम में समन्वयक सुनील कुमार, दीपक, हिमांशु, विकास और रामेश्वर दयाल आदि शामिल रहे।