फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो टन का एसी मांगने के चक्कर में साहब निलंबित

Sun, 19 May 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अवर अभियंताओं की ओर से एमडी दक्षिणांचल से की गई शिकायत के बाद अधीक्षण अभियंता निलंबित हो गए हैं। निलंबन के बाद अब उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक जेई से अपने घर के लिए दो टन का स्पिलिट एसी मांग रहे हैं। अधीक्षण अभियंता के द्वारा अधीनस्थों से घर का सामान मंगाए जाने की शिकायत की थी। माना जा रहा है कि इस ऑडियो के आधार पर ही अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। हालांकि कार्रवाई से पूर्व अधीक्षण अभियंता ने खुद को बेकसूर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें