फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बढ़ते तापमान से तप रहा बदन, सांस लेने में हो रही दिक्कत

Sun, 19 May 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बढ़ते तापमान की मार से हर कोई परेशान है। सांस के साथ बुखार, डायरिया, चर्म रोग सहित अन्य बीमारी से मरीज पीड़ित हो रहे हैं। रविवार को आरोग्य मेला में भी ऐसे मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जिले के दाे नगरीय एवं 29 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। बिड़ला अस्पताल पर आयोजित मेला में 98 मरीज पहुंचे, इनमें तीन मरीज बुखार से पीड़ित थे। इनमें दो के मलेरिया लक्षण मिलने पर जांच की गई, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा चर्म रोग व जोड़ों में दर्द के भी मरीज आए। गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। पवसरा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर 79 मरीज पहुंचे। यहां बुखार के 7 मरीज निकले। इनमें से 2 मरीजों की मलेरिया व दो की डेंगू की जांच हुई, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। सांस लेने में दिक्कत के 5 मरीज आए। चार महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। इसी तरह से अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ रही। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि मेला में सभी आवश्यक जांच व दवा की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें