आगरा के अकोला के नगला परिमाल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन बुधवार को कथा व्यास रुद्रगिरि महाराज ने बताया श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सुनने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं। उन्होंने राजा अजामल की कथा, मनु महाराज के पुत्र-पुत्रियों की कथा, मन की विकृति की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। इस मौके पर परीक्षित शिव सिंह व शकुंतला देवी, हेतराम सिंह, योगेंद्र कुमार, सोनवीर सिंह, जितेंद्र सिंह इंजी., प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, सनी कुमार, रिंकू चाहर, नरेंद्र कुमार, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।