फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पर्यावरण जागरूकता को निकाली सिंगल यूज प्लास्टिक की शवयात्रा

विज्ञापन
बटेश्वर मे सिंगल यूज प्लास्टिक की शव यात्रा निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहाबाद/बटेश्वर। प्रदूषण जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को फतेहाबाद और बटेश्वर में सिंगल यूज प्लास्टिक की एक प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। इस अनूठी पहल के माध्यम से आम जनता को प्लास्टिक से होने वाले गंभीर नुकसान के प्रति जागरूक किया गया और पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अनोखी शव यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद राजकुमार चाहर ने किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण और मानव जीवन दोनों के लिए एक गंभीर खतरा बन चुकी है। इसके बढ़ते उपयोग के कारण प्रदूषण तेजी से फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए समाज के हर व्यक्ति को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र बघेल, नितिन गुप्ता, योगेश चौहान मौजूद रहे। उधर ग्राम पंचायत बटेश्वर और ब्लॉक बाह के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश कुमार, बाह सचिव गौरव यादव, आशुतोष कुमार, श्यामवीर, अवनीत चौहान और पंचायत सचिव कुमारी विजेता यादव, ग्रामप्रधान पति रघुवीर वर्मा, प्रधान पुत्र भरतार नारायण सिंह भदौरिया, सर्वेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें