फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कारीगर 10 किलो चांदी ले भागा, तकादे पर परिजनों ने धमकाया; कारोबारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 02 Feb 2026 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना कोतवाली के सेव का बाजार में कारोबारी ने अपने ही कारीगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि कारीगर उसकी 10 किलो चांदी लेकर भाग गया। शिकायत करने पर परिजनों ने उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
चांदी - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चांदी कारोबारी ने अपने कारीगर पर 10 किलो चांदी लेकर भागने का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि तकादा करने पर आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेवा कटरा, सेव का बाजार निवासी रामदत्त की घर के पास आरडी जैन नाम से फर्म है। पिछले तीन वर्षों से मुश्ताक नामक कारीगर और उसका पुत्र राहिल फर्म से चांदी का कच्चा माल लेकर आभूषण तैयार करते रहे हैं। आरोप है कि 4 मई की शाम मुश्ताक अपने बेटे राहिल के साथ फर्म से लगभग 10 किलो चांदी की चेन टांका लगाने के लिए लेकर गया और 10 मई तक माल लौटाने का वादा किया। तय समय पर संपर्क किया तो पहले मुश्ताक ने आधे घंटे में माल देने की बात कही। लेकिन जब उनका बेटा मुश्ताक के घर पहुंचा तो ताला लगा मिला। इसके बाद से मुश्ताक और राहिल के फोन बंद हैं। कई बार घर जाने पर परिजन ने दोनों के बारे में कोई जानकारी होने से मना कर दिया।

रामदत्त का आरोप है कि इस दौरान मुश्ताक के साले और भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी से शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें