फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्राचीन महादेव मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, आक्रोश

Fri, 07 Apr 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। नगर के बूढ़ी गंगा रोड स्थित प्राचीन मेहंदी वाले महादेव मंदिर से दिन दहाड़े दो छत्र चोरी हो गए। जब श्रद्धालु सांय के समय पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए कि महादेव के दोनों चांदी के वर्षों पुराने छत्र गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही बहुत से नगरवासी मौके पर पहुंच गए। लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस आक्रोशित नगरवासियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें