फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silver Price: चांदी पहली बार 2 लाख के पार, अचानक आया रेट में उछाल...30 फीसदी बिक्री घटी

Sat, 13 Dec 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते चांदी की कीमतों में वायदा कारोबार में पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार करने की तेजी देखी गई।
विज्ञापन
चांदी - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदी के बढ़ते दामों से बिक्री पर असर पड़ा है। इसके दाम दो लाख रुपये प्रतिकिलो के पास पहुंच गए हैं। इससे सामान्य लोग चांदी के गहने खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। चांदी कारोबारियों कहा कहना है कि बीते महीने के मुकाबले अब चांदी गहनों की बिक्री 30 फीसदी घट गई है।
विज्ञापन


आगरा सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि सोना नहीं ले पाने वाले लोग अक्सर चांदी की पायल, बिछुआ, अंगूठी, बर्तन, सिक्के समेत कई आइटम खरीदते हैं। अब चांदी के दाम बीते महीनेभर में ही 50 हजार रुपये से अधिक बढ़ गए। चांदी की कीमत 1.93 लाख रुपये प्रतिकिलो है। इससे बिक्री में कमी आई है। अभी कीमतें और बढ़ने के आसार हैं।

इसी महीने सहालग भी खत्म हो रही है। इससे बिक्री 50 फीसदी तक कम होने की संभावना है। चांदी कारोबारी पंकज जैन का कहना है कि पुरानी चांदी और नई चांदी की कीमत में काफी अंतर है। ऐसे में खरीदारी में काफी कमी आई है। तीज-त्योहार के अलावा सामान्य दिनों में भी चांदी के गहने और सामान की अच्छी खासी खरीदारी हो रही थी। चांदी महंगी होने के कारण फुटकर बिक्री में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें