फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विशेष अभियान में निकाली गई 600 ट्रैक्टर-ट्रॉली सिल्ट

विज्ञापन
विशेष अभियान में उठाई गई सिल्ट। - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
आगरा। मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने रविवार को विशेष सिल्ट उठान अभियान चलाया। विभिन्न क्षेत्रों में नालों और बड़े नालों की सफाई कर करीब 600 ट्रैक्टर-ट्रॉली सिल्ट उठाई गई। अभियान के दौरान सदर भट्टी, पागलखाना उसावर, बूढ़ी का नगला से नगला हवेली तक, पाकटोला ताजगंज, नौबस्ता शाहगंज, मनोहरपुर कमलानगर, नाला परपरी नगला पड़ी, जगदीशपुरा रोड स्थित बैनारा मैदान तथा नगला छऊआ शाहगंज सहित कई प्रमुख स्थानों पर सफाई की गई।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने अभियान का निरीक्षण करते हुए सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बताया कि नगर आयुक्त ने 15 जून तक नाला सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत सभी जोनों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। नगर निगम आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार विशेष अभियान चलाकर शेष क्षेत्रों में सफाई और सिल्ट उठान कार्य जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें