फतेहपुर सीकरी। सोमवार रात कस्बा के युवा कारोबारी की ग्वालियर गेट स्थित तालाब में डूबने से माैत हो गई। कस्बा के मोहल्ला संतोष नगर निवासी 47 वर्षीय पंकज गोयल पुत्र बनवारी लाल सोमवार रात 11 बजे करीब घर से कुछ देर में वापस आने की कहकर निकले थे। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजन ने खोजबीन की, तो उनकी स्कूटी ग्वालियर गेट स्थित शाही तालाब के किनारे खड़ी मिली। तालाब में ही उनका शव उतराता देखा गया। पुलिस को सूचना देकर शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन के अनुसार, पंकज काफी दिनों से मानसिक अवसाद से ग्रस्त थे।