फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने जांची सीकरी की सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 24 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में आतंकी गतिविधियों के चलते हाई अलर्ट है। शनिवार को गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फतेहपुर सीकरी में पुरातत्व विभाग के डाक बंगले में पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की एक बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया। साथ ही लोगों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सुझाव मांगे गये। बैठक में दरगाह के खादिम बदरुद्दीन कुरैशी ने बुलंद दरवाजा, बादशाही दरवाजा और चोर खिड़की पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने का सुझाव दिया। एसपीआरए बबिता साहू ने सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक इमारत के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़ वाले बाजारों में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में नायब तहसीलदार रोहिताश, सीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी सीकरी व अछनेरा, एसआई के सीए मुनज्जर अली, चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम, एलआईयू अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद स्मारकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें