फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिख समाज ने प्रकाशोत्सव मनाया

Tue, 11 Jul 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिख समाज ने प्रकाशोत्सव मनाया
विज्ञापन



भोगांव। सिखों के आठवें गुरु हरिकृष्ण साहिब का प्रकाशोत्सव सिख समाज ने गुरुद्वारा में मनाया। मंगलवार को सुबह से ही नगर के सिंधी गली स्थित गुरुद्वारा में सिख समाज के लोग एकत्रित होने लगे। सुखमणि साहब के पाठ के बाद शब्द कीर्तन, वाणी विचार कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


ग्रंथी दलजीत कौर ने वाणी विचार में कहा कि आठवें गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का नाम जपने से ही दुख दूर हो जाते हैं। गुरु साहिब ने अल्पकाल आयु में ही दुखों, रोगो से पीड़त असंख्य लोगों के दुख दर्द दूर किए थे। उन्होंने कहा कि परमात्मा को सदैव मन में बसाना चाहिए। उसका सिमरन करते रहना चाहिए। परमात्मा के सुमिरन भजन से कभी अहित नहीं होगा। सरदार सोहन सिंह ने कहा कि व्यक्ति को सभी का भला करना चाहिए। किसी का बुरा न सोचें तथा किसी का भी दिल दुखाने वाले कड़वे वचन नहीं बोलने चाहिए। बंटी सलूजा, सुरजीत सलूजा, शालू सलूजा, गोल्डी, सहेंद्र लाल अरोरा, संजीव अरोरा, राजेश अरोरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें