फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल घूमने आए अजमेर के पर्यटकों से ठगी: ब्रांडेड बताकर 3500 में चादर तो 5600 रुपये में 11 किलो पेठा बेचा

Tue, 11 Jul 2023 11:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल घूमने आए अजमेर के पर्यटकों से ठगी: ब्रांडेड बताकर 3500 में चादर तो 5600 रुपये में 11 किलो पेठा बेचा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों के साथ ठगी की वारदात नहीं रुक रही हैं। अजमेर से आए पर्यटकों के दल को बिच्छू-सांप भगाने के नाम पर चादर 3500 में बेच दी गई। इतना ही नहीं आगरा के एक ब्रांड का 11 किलो पेठा 5600 रुपये और स्थानीय फैक्टरी का जूता दो हजार में बेच दिए। ठगी का पता चलने पर पर्यटक ने पुलिस शिकायत की।

विज्ञापन


पर्यटन थाना के प्रभारी निरीक्षक रीना चौधरी ने बताया कि अजमेर निवासी भैंरूदान अपने छह साथियों के साथ ताजमहल देखने के लिए आए थे। उन्होंने शाम को पुलिस को काल कर बताया कि उन्हें शिल्पग्राम के पास एक रिक्शा चालक मिला। उसने बताया कि वह आगरा का प्रसिद्ध पेठा दिला देगा। वह उसके साथ चल दिए। वह 500 मीटर की दूरी पर एक दुकान पर ले गया। 

यह भी पढ़ेंः- प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे
विज्ञापन


दुकानदार ने कहा कि वह सरकार की तरफ से दी गई स्टाल लगाते हैं। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाती है। जो भी बिकता है, सब ब्रांडेड होता है। उन्हें 11 किलोग्राम पेठा 5600 रुपये में दिया। इसके बाद एक और दुकान पर ले जाकर चादर खरीदवाई। दुकानदार ने बताया कि इस चादर को ओढ़ने से सांप-बिच्छू नजदीक नहीं आते हैं। इस 3500 रुपये में दे दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

इसके बाद एक दुकान से दो हजार का जूता दिया। जब वो शिल्पग्राम पर अपनी कार उठाने आए तो पता चला कि पेठा नकली है। चादर के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। जूता भी कंपनी का नहीं है। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस दुकानदारों की पहचान करने में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें