फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़ यात्रा में ब्लैक स्पाॅट पर लगाए जाएं साइन बोर्ड

Mon, 08 Jul 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा के संबंध में समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं किसी तरह की कठिनाई न होने देने के निर्देश दिए। वहीं यात्रा मार्ग पर सड़क हादसे के लिए ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। उन्होंने कहा कि चेजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हो और उस पर सफाई कर्मी की ड्यूटी भी लगाई जाए। वहीं प्रकाश व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए। कादरगंज व शाहवाजपुर घाट पर वेरिकेटिंग कराई जाएं, जिससे की कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में नहीं जाएं। सड़क की मरम्मत, सड़क के दोनों ओर साफ सफाई, कूडे़ की सफाई, साइन बोर्ड आदि का कार्य आरंभ कर दिया जाएं। कांवड़ यात्रा मार्ग में मीट व मछली की दुकानें नहीं खुलनी चाहिये। एंबुलेंस तैयार रखी जाएं, जरूरत होने पर श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा जा सके। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। हर गंगा घाट पर गोताखोरों की नियमित ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें