मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को हर हाल में दीक्षा एप डाउनलोड करना होगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से जानकारी मांगी है।
परिषदीय शिक्षा में सेवा दे रहे शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर हाल में अपने मोबाइल पर दीक्षा एप को डाउनलोड करें जिससे कि वे अपने विषय की जानकारी बच्चों को दे सकें। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निर्देश देते हुए जानकारी मांगी है कि कितने शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने दीक्षा एप डाउनलोड कर लिया है। यदि नहीं किया है तो शीघ्र डाउन लोड किया जाए जिससे कि परिषदीय स्कूलों की ई-क्लास में किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके।
दीक्षा एप पर सभी पाठ्य पुस्तकों को अपलोड कर दिया गया है। सभी शिक्षक इस कार्य पर पूरा ध्यान दें। खंड शिक्षाधिकारियों से वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह बीएसए