फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गला दबाकर की गई थी श्याम पाल की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। कस्बा निवासी श्याम पाल की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र निवासी किसान श्याम पाल (45) रविवार को खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गया था। कुछ देर बाद किसान का शव पेड़ की पतली डाल के पास टिका हुआ था। गले में पतली रस्सी बंधी हुई थी। परिजन द्वारा हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। पुलिस भी घटना संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्याम पाल की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं खुलासे के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें