फोटो15पटियाली में पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ कराते मुख्य अतिथि डॉक्टर शिव प्रताप
पटियाली। श्रीराम लीला महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित मैदान में परंपरागत कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 73 कुश्तियां कराई गईं। पहली कुश्ती में टूंडला के श्याम पहलवान ने आगरा के अंकुश को चित कर बाजी अपने नाम की।दूसरी कुश्ती में बटेश्वर (आगरा) के महीपाल पहलवान और मुरैना के भारत पहलवान के बीच मुकाबला बराबर रहा। दंगल का अंतिम मुकाबला कुंवरपुर के अजीत पहलवान और पंजाब के हर्ष पहलवान के बीच हुआ। बेहद संघर्षपूर्ण रहे इस मुकाबले का परिणाम नहीं निकला। और कुश्ती बराबरी पर छूटी। इससे पहले दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता और समाजसेवी डॉ. शिव प्रताप सिंह ने फीता काटकर तथा पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।
बराबरी पर छूटी 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती
: गांव सलेमपुर पिरौंदा में मंगलवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 51 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा नेता डॉ. नरेश नंदन, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष एटा गजेंद्र चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती पलवल के पहलवान सचिन और अगसौली के पहलवान शंकर के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने कुश्ती जीतने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन कोई किसी को हरा नहीं सका।
कुश्ती बराबरी पर छूटने के बाद इनाम दोनों में बांट दिया गया।