मैनपुरी। ग्राम्य विकास विभाग ने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मैनपुरी के पद पर तैनाती आदेश को संशोधित कर दिया है। पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए अब जिला विकास अधिकारी बदायूं श्वेतांक पांडेय को यहां नवीन तैनाती दी गई है। वहीं मैनपुरी में तैनात रहे उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम को जिला विकास अधिकारी फिरोजाबाद बनाया गया है।
श्वेतांक पांडेय 2014 बैच के पीडीएस संवर्ग के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह मैनपुरी में खंड विकास अधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। शासन ने पहले उनका तबादला उपायुक्त स्वत: रोजगार लखनऊ के पद पर किया था। वहीं मैनपुरी में जिला विकास अधिकारी फिरोजाबाद के पद पर तैनात महेंद्र प्रताप यादव को उपायुक्त श्रम एवं रोजगार का जिम्मा दिया गया था। वहीं मैनपुरी में तैनात उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम को उपायुक्त स्वत: रोजगार रामपुर बनाया गया था। शुक्रवार को तीनों ही आदेशों को संशोधित कर दिया गया है। तीनों अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।