आगरा। बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका आने वाला है। श्रवण बैडमिंटन अकादमी 17 मई को एक दिवसीय इंटरनल बैडमिंटन टूर्नामेंट कराएगी। जीडी गोयनका स्कूल एसोसिएट पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। जिला बैडमिंटन संघ के महेश नौटियाल, राहुल पालीवाल, आसिफ अली, पवन मंगल, मनीष गुडवानी और रितु सिंह ने सोमवार को खिलाड़ियों का अभ्यास देखा। चेयरमैन विनोद सीतलानी ने बताया कि प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर स्तर के खिलाड़ी को मौका मिल सके। इच्छुक खिलाड़ी 14 मई तक पंजीकरण करा सकते हैं।