फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑस्ट्रेलिया में हमले के बाद बेटे का एक और ऑपरेशन, चिंतित हैं परिवार के लोग

Sun, 23 Oct 2022 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शुभम गर्ग के पिता राम निवास गर्ग ने बताया कि बेटा ज्यादा बात नहीं कर सका। सबसे पहले उसने मां और पिता का हालचाल पूछा। मां कुसुम से भी कुछ देर बात की। उनसे यही कहा कि हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल शुभम गर्ग (28) ने शनिवार को मां और पिता से बात की। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक बार फिर ऑपरेशन होगा। अब हालत में सुधार है। परिवार के लोग एक बार फिर बेटे से बात होने पर खुश हैं। 

खुद की हालत नाजुक, पूछा मां-पिता का हाल 

शुभम गर्ग के पिता राम निवास गर्ग ने बताया कि बेटा ज्यादा बात नहीं कर सका। सबसे पहले उसने मां और पिता का हालचाल पूछा। मां कुसुम से भी कुछ देर बात की। उनसे यही कहा कि हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि अब एक और ऑपरेशन सोमवार को होगा। शुभम के पिता ने बताया कि छोटा बेटा रोहित सप्ताह में हॉस्पिटल दो दिन जाएगा। रोहित को क्वारंटीन किया गया है। 

ये भी पढ़ें - Agra: जीवनी मंडी मार्ग पर भीषण हादसा, बस ने ऑटो को रौंदा, दो की मौत, दो घायल

ये लोग पहुंचे घर 

वहीं शनिवार को स्थानीय नेता और अन्य लोगों ने शुभम के घर पहुंचकर पिता व अन्य लोगों से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, सभासद सुंदर लाल बंसल, अमरपाल मुखिया, छीतरमल बंसल, योगेश बंसल, सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, चौधरी दिलीप सिंह आदि रहे। इससे एक दिन पहले शुभम के जल्द ठीक होने के के लिए हवन भी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें