फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीवराह जन सेवा दिव्यांग समिति ने लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Thu, 25 Jan 2024 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। श्रीवराह जन सेवा दिव्यांग समिति ने दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में 11 वर्षों से तैनात कनिष्ठ लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से स्थानांतरण की मांग की है। इस संबंध में एक लिखित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में लिपिक की मिलीभगत से भ्रष्टाचार में लिप्त एक फाउंडेशन की जांच कराए जाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


श्रीवराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने जिला अधिकारी को दिए गए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि कासगंज दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में 11 वर्षों से कार्यरत कनिष्ठ लिपिक का स्थानांतरण किया जाना आवश्यक है। वह दिव्यांगजनों को मिलने वाली योजनाओं में हेरा फेरी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने बताया कि लिपिक की भ्रष्टाचार पूर्ण प्रणाली के चलते जनपद के दिव्यांग जनों का अहित हो रहा है। वह धन बल के आधार पर पिछले 11 वर्षों से अधिक समय से एक ही जनपद में तैनात है।

शासन द्वारा मानसिक मंदित दिव्यांगजन के हितों में प्राप्त धनराशि का दुरुपयोग करने में एक फाउंडेशन भी संलिप्त है। लिपिक को हटाकर इसकी जांच कराया जाना अति आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, ज्ञान देवी, नीतू, धैर्य धर दुबे, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें