कासगंज। आठ दिन पूर्व कछला घाट से चोरी की गई बाइक सोरों पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगरिया से बरामद कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। बरामदगी के संबंध में बदायूं पुलिस को भी सूचना दी गई है।
मंगलवार की दोपहर सोरोंजी कोतवाली पुलिस नगरिया-मिर्जापुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक सवार युवक पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम करन शर्मा निवासी हरिपालपुर सोरोंजी बताया। बताया कि उसने यह बाइक लगभग आठ दिन पूर्व कछला घाट से चोरी की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि कछला घाट से चोरी की गई बाइक सहित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी बदायूं पुलिस को भी दी गई है।