फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य के जीवन को सही दिशा दिखाती है भागवत कथा : रुचि शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। मई गांव के शिव शक्ति दुर्गे आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचिका रुचि शास्त्री ने राजा परीक्षित के जन्म का प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। रुचि शास्त्री ने बताया कि भागवत कथा मनुष्य के जीवन को सही दिशा दिखाती है। इसका श्रवण करने से जीव का कल्याण होता है। संगीत की मधुर धुनों पर प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कथा आयोजक महंत बटेश्वर भारती, मुख्य परीक्षित देवेंद्र सिंह यादव व उनकी पत्नी कुसमा यादव, यज्ञपति मंशा राम व उनकी पत्नी कृष्णा देवी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें