कलश शोभायात्रा के दौरान सर पर कलश लेकर चलती महिलाएं
कागारौल। क्षेत्र के गांव औरंगपुर स्थित पथवारी मंदिर पर मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ धूमधाम से किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ यात्रा निकाली, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दाऊ जी महाराज (वृंदावन) के श्रीमुख से किया जा रहा है। कथा के यजमान कमलेश देवी एवं ओमप्रकाश हैं। कथा के प्रथम दिन कथावाचक ने माहात्म्य प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं सदाचार का संदेश दिया।