Due to repair work on the flyover bridge, there was a traffic jam at Saiya intersection.
सैंया। खेरागढ़-इरादतनगर मार्ग स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज पर मरम्मत कार्य होने के कारण इरादतनगर की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे होकर सैंया चौराहे से गुजरना पड़ रहा है, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित सैंया चौराहे से खेरागढ़ के लिए आने जाने वाले भारी व चार पहिया वाहन आए दिन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम में एंबुलेंस भी दो-दो घंटों तक फंसी रहती है। हालांकि पुलिस काफी मशक्कत से यातायात सुचारु करती है। सैंया चौराहे पर जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए आगरा से खेरागढ़ जाने वाले भारी व चार पहिया वाहनों को टोल प्लाजा से घूमकर जाने की सलाह दी जा रही है। जबकि दो पहिया वाहन थाने के सामने से घूम कर जाने का सुझाव दिया गया है। वहीं, खेरागढ़ से धौलपुर की ओर जाने वाले वाहन बीरई कट से व दो पहिया वाहन सोरा कट से घूम कर धौलपुर की ओर जाने को कहा गया है।