फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
मंगल कलश यात्रा - फोटो : मंगल कलश यात्रा
विज्ञापन
आगरा। श्रीवैष्णो माता मंदिर पार्क सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा निकालकर किया गया। 151 कलशों को सिर पर धारण किए महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर यात्रा में शामिल हुईं। वृंदावन से पधारे कथाव्यास शतानंद महाराज के श्रीमुख से 22 जनवरी तक सात दिवसीय कथा का प्रतिदिन वाचन किया जाएगा।
विज्ञापन

हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजों की धुन पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्घालु श्रीहरि के भजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई। कथाव्यास ने श्रीमद्भागवत ज्ञान पुराण के महात्म्य को समझाया। कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण के श्रवण मात्र से ही मानव का कल्याण संभव है। इस मौके पर विमल शर्मा, हेमा शर्मा, पवन चौधरी, प्रीति सक्सेना, रिंकी गोयल, ऋचा आडवाणी, सुनीता, पूर्व पार्षद सुषमा जैन, गिरिजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें